कतरीसराय: कतरीसराय प्रखंड कार्यालय में 20 भूमिहीन महादलित परिवारों को मिला भूमि का पर्चा, घर बनाने का सपना होगा पूरा
कतरीसराय प्रखंड क्षेत्र के अहियाचक एवं कतरीडीह गांव के भूमिहीन महादलित परिवारों के लिए बुधवार का दिन खुशियों भरा रहा। प्रशासन की ओर से कुल 20 भूमिहीन परिवारों को आवासीय भूखंड का वासगत पर्चा सौंपा गया। पर्चा मिलने के बाद लाभुक परिवारों में खुशी का माहौल है। बता दे की पूजा कुमारी, बिजया मांझी, सोनी, चंदा देवी समेत कुल 20 लाभुकों को आवासीय जमीन का पर्चा प्रदान