कतरीसराय थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को सुन्दरपुर और बरीठ गांव के बीच स्थित खंधा क्षेत्र में छापेमारी कर पांच साइबर ठगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए ठगों के पास से सात एंड्रॉयड मोबाइल फोन, विभिन्न कंपनियों के सिम कार्ड और साइबर ठगी से संबंधित डिजिटल सामग्री बरामद की गई है।