अनूपपुर - कलेक्ट्रेट में शिक्षक से मारपीट ! DPC पर गंभीर आरोप, आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
अनूपपुर कलेक्ट्रेट में शिक्षक से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप का मामला सामने आया है। पुष्पराजगढ़ के शिक्षक इंद्र सिंह राजपूत ने DPC कुमार मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिक्षक का कहना है कि 181 पर की गई शिकायत को लेकर उन्हें कलेक्ट्रेट के कक्ष क्रमांक 80 में बुलाया गया, जहां उनके साथ मारपीट की गई और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया गया।
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पीड़ित शिक्षक ने अपना बयान दिया है। वहीं, मौके पर मौजूद तीन अन्य शिक्षकों ने भी घटना को लेकर अपनी बात रखी है। इधर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने विरोध जताते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
नोट: खबर में लगाए गए आरोप शिकायत और बयानों पर आधारित हैं। संबंधित अधिकारी का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से शामिल किया जाएगा
#Anuppur #AnuppurNews #Collectorate #TeacherNews #BSP24News