🚨 देवरिया: अवैध पटाखा बनाने के ठिकाने पर छापा, दो आरोपी हिरासत में
देवरिया में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से पटाखा बनाने के ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट देवरिया और क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के नेतृत्व में महुआडीह पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कसया-गोरखपुर रोड स्थित टोल प्लाजा के पास एक मकान में छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान मौके से करीब 2 कुंतल निर्मित एवं अर्धनिर्मित पटाखे, लगभग 3 किलो बारूद, पटाखों की बत्ती, 2 बोरा कागज समेत पटाखा बनाने में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान बरामद किया गया।
पुलिस ने मौके से पटाखा बनाने वाले हसनैन खान और अरमान खान को हिरासत में लिया है। दोनों आरोपी रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी ने घटना की जानकारी दी।
Salempur, Deoria | Sep 22, 2026