देवरिया में पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट एवं अति उत्कृष्ट सेवा पदक से किया गया सम्मानित
#देवरिया। पुलिस विभाग में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाले उत्कृष्ट सेवा पदक एवं अति उत्कृष्ट सेवा पदक से देवरिया के पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को पुलिस लाइन देवरिया में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने संबंधित पुलिसकर्मियों को पदक प्रदान किए।
पुलिस अधीक्षक ने पदक प्राप्त करने वाले सभी पुलिसकर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी, उत्कृष्ट कार्यशैली और जनसेवा की भावना का विशेष महत्व है। गृह मंत्रालय द्वारा प्रदान किए जाने वाले ये पदक पुलिसकर्मियों की दीर्घकालीन उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाओं का सम्मान हैं और अन्य कर्मियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी हैं।
उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई तथा आमजन को त्वरित एवं संवेदनशील पुलिस सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मान मिलने से पुलिस बल का मनोबल बढ़ता है और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
वर्ष 2026 में पदक पाने वाले पुलिसकर्मी
अति उत्कृष्ट सेवा पदक
1. निरीक्षक सादिक परवेज — सीटी सेल, पुलिस कार्यालय
2. उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार राय — अभियोजन कार्यालय
3. उपनिरीक्षक बुधई राम — थाना महुआडीह
4. उपनिरीक्षक प्रारब्ध प्रताप — थाना श्रीरामपुर
उत्कृष्ट सेवा पदक 5. उपनिरीक्षक भुवनेश्वर कुमार राय — प्रधान लिपिक, पुलिस कार्यालय
6. मुख्य आरक्षी राजेश यादव — अभियोजन कार्यालय
वर्ष 2025 में सम्मानित पुलिसकर्मी
उत्कृष्ट सेवा पदक
1. मुख्य आरक्षी अशोक कुमार — गोपनीय कार्यालय
2. मुख्य आरक्षी नसीम अहमद — पुलिस अधीक्षक स्कोर्ट
3. मुख्य आरक्षी शिव कुमार राय — कार्यालय क्षेत्राधिकारी नगर
4. आरक्षी चालक विश्वम्भर राय — परिवहन शाखा, पुलिस लाइन
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पदक प्राप्त पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।