आस्था पर भारी पड़ा आर्केस्ट्रा! भटनी महावीर अखाड़ा मेले में बदला आयोजन का रंग, मोबाइल कैमरों में कैद हुआ मंच का नजारा
भटनी। ऐतिहासिक महावीर अखाड़ा मेले में सोमवार शाम का नजारा चर्चा का विषय बन गया। जिस मेले की पहचान परंपरा, आस्था और धार्मिक माहौल से जुड़ी रही है, वहां मंच पर आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान मनोरंजन का रंग कुछ इस कदर चढ़ा कि बड़ी संख्या में लोग मोबाइल कैमरों से कलाकारों की प्रस्तुति रिकॉर्ड करते नजर आए।
मंच पर कलाकारों की प्रस्तुति शुरू होते ही दर्शकों की भीड़ बढ़ती चली गई। कई लोगों ने अपने मोबाइल निकालकर कार्यक्रम के वीडियो बनाए। देखते ही देखते पूरा माहौल धार्मिक आयोजन से ज्यादा मनोरंजन कार्यक्रम जैसा नजर आने लगा।
रील बनाने की होड़, बदला मेले का माहौल!
कार्यक्रम के दौरान युवाओं में मोबाइल से वीडियो बनाने की होड़ भी दिखाई दी। मंच की ओर कैमरे ताने लोगों के वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन रहे हैं।
स्थानीय लोगों का सवाल है कि महावीर अखाड़ा जैसे ऐतिहासिक और धार्मिक मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मर्यादा और आयोजन के मूल उद्देश्य को किस तरह बनाए रखा जाए?
मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। अब सवाल यह है कि परंपरा और आधुनिक मनोरंजन के बीच संतुलन कैसे कायम होगा?
महावीर अखाड़ा मेले का यह बदला हुआ रंग स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है।