सोन नदी की बाढ़ ने बढ़ाई किसानों की चिंता, सैकड़ों एकड़ धान की फसल पानी में डूबी
नौहट्टा प्रखंड क्षेत्र में सोन नदी में आई बाढ़ और पहाड़ी क्षेत्रों से लगातार आ रहे पानी ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बेलौंजा, दारानगर, भदारा, बान्दू, नौहट्टा, यदुनाथपुर समेत दर्जनों गांवों एवं सोन डीला क्षेत्र में सैकड़ों एकड़ में लगी धान की फसल जलजमाव के कारण डूब गई है।
हालांकि सोन नदी का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन नदी में अधिक पानी होने के कारण पहाड़ी पानी की निकासी बाधित है। लगातार हो रही बारिश से खेतों और सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है।
किसानों का कहना है कि कड़ी मेहनत और भारी खर्च के बाद धान की रोपाई की गई थी, लेकिन पिछले कई दिनों से खेतों में पानी जमा रहने से फसल बर्बाद होने की आशंका बढ़ गई है।
वहीं सोन डीला में रहने वाले पशुपालक और कृषि कार्य से जुड़े लोगों को नाव परिचालन बंद होने से आवागमन और जरूरी सामान पहुंचाने में भारी परेशानी हो रही है।
प्रशासन से किसानों और प्रभावित ग्रामीणों को राहत पहुंचाने तथा जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की जा रही है।
#SonRiver #Flood #Nohatta #Rohtas #Bihar #FloodSituation #Farmers #PaddyCrop #धान_की_फसल #किसान #बाढ़ #सोन_नदी #नौहट्टा #रोहतास #बिहार #जलजमाव #BreakingNews #ApnaRohtas