भीतरगांव इलाके के पासीखेड़ा और उमरी गांव के युवकों के बीच आपसी संघर्ष और मारपीट में चार युवक घायल हो गए। जिनमें एक का पैर जख्मी है जबकि दूसरे के हाथ में फैक्चर है। घायलों में तीन को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थाना प्रभारी ने सोमवार रात 11:00 बजे बताया कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।