सीकर: जयपुर रोड स्थित टाटा शोरूम के बाहर खड़ी बाइक हुई चोरी, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Sikar, Sikar | Jun 30, 2024 सीकर शहर के जयपुर रोड़ स्थित टाटा शोरूम के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है ।इस संबंध में परिवादी ओम प्रकाश ने आज गोकुलपुरा थाने में मामला दर्ज कराया कि उसका पुत्र रवि उसकी मोटरसाइकिल लेकर गया था जो उसने टाटा शोरूम के बाहर खड़ी की थी जिसे कोई चुरा कर ले गया ।परिवादी की शिकायत पर गोकुलपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।