सीकर: शहर कोतवाली थाने में नकली किन्नरों पर कार्रवाई की मांग
Sikar, Sikar | Jun 30, 2024 कोतवाली थाने में किन्नर पिंकी बाई, सारिका, माही शेखावत व आरती बाई ने रिपोर्ट देकर नकली किन्नरों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार उनका कहना है कि ये लोग आठ-नौ किन्नर हैं। जो कि, पिपराली रोड पर रहते हैं और बधाई लेकर अपना जीवन-यापन कर रहे हैं। आरोप है कि इनके इलाके में कुछ नकली किन्नर हैं। जो, कि लड़के होने के बावजूद लोगों को ठग कर बधाई लेते है।