सीकर: गाड़ी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से ₹30 लाख की धोखाधड़ी का कोतवाली थाने में मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
Sikar, Sikar | Jun 30, 2024 सीकर के कोतवाली थाने में गाड़ी दिलाने के नाम पर 30 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। इस संबंध में परिवादी सौरभ ने आज मामला दर्ज कराया कि नागौर के रहने वाले संतोष सिंह ने एजेंट बताकर गाड़ी दिलाने के नाम पर उसे 30 लाख रुपए ले लिए और उसे गाड़ी भी नहीं दी। परिवादी की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।