सीकर: राधा किशनपुरा इलाके में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना सामान के साथ ₹10000 किए चोरी
Sikar, Sikar | Jun 30, 2024 सीकर शहर के राधा किशनपुरा इलाके में एक बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया।चोर घर में रखे सामान के साथ ₹10000 नगदी चुरा कर ले गए ।चोरी की यह सारी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। इस संबंध में परिवादी मुकेश ने आज उद्योग नगर थाने में मामला दर्ज कराया है जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।