सीकर: भारत की जीत पर आधी रात को शहर के जाट बाजार में आतिशबाजी कर मनाया जश्न
Sikar, Sikar | Jun 30, 2024 टी-20 वर्ल्ड कप का शनिवार को फाइनल खेला गया। इंडिया की जीत पर शहर के जाट बाजार में आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया। इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका टीम 8 विकेट खोकर 169 रन ही बना सकी। अंतिम ओवर हार्दिक पांड्या ने डाला। 20वें ओवर की अंतिम गेंद फेंकते ही शहर में क्रिकेट प्रेमियों ने पटाखे फोड़ कर जश्न मनाया।