सीकर: बस स्टैंड सहित कई स्थानों पर 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दवा जिले भर में बनाए गए 2343 बूथ
Sikar, Sikar | Jun 30, 2024 सीकर के बस स्टैंड सहित कई स्थानों पर आज 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई ।आरसीएचओ डॉक्टर छोटेलाल गढ़वाल ने जानकारी देते हुए बताया रविवार को पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले भर में 2343 बूथ बनाए गए थे जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों ने 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई वहीं सोमवार को घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी।