कसिया: पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पर गांव की एक लड़की को भगा ले जाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में थाने की पुलिस पहुँची तो हड़कम्प मच गया। असल मे गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही एक युवक पर अपने बेटी को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी होने पर तत्काल पटहेरवा थाने के एसओ विनय कुमार मिश्र ने पुलिस की एक टीम भेज घटना की जांच करने तथा लड़के का पता लगाने को कहा है।