कसिया: कसया में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने दो लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा पीजीआई रेफर
कसया नगर के गोला चौराहे पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कार्पियो ने दो लोगों को टक्कर मरते हुए बिजली के पोल में से टकराकर रुक गयी। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति को पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया गया है। वहीं घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गयी। पुलिस शव व स्कार्पियो को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुटी है।