कसिया: फाजिलनगर फोरलेन के सर्विस रोड पर डाक बंगला के सामने एक घंटे लगा भयंकर जाम, परेशान हुए राहगीर
फाजिलनगर फोरलेन के सर्विस रोड पर गण्डक विभाग के डाक बंगले के सामने भयंकर जाम लग गया। एक ट्रेलर ट्रक के आगे कुछ बोलेरो चालकों ने डिपर देने के बाद भी गाड़ी आगे बढ़ा दी। लगभग एक घण्टे बाद स्थानीय लोगों ने छोटे गाड़ियों को बैक करा फोरलेन पर गलत साइड से गाड़ियों को निकालने लगे। इस दौरान फोरलेन से जा रही तेज रफ्तार गाड़िया दुर्घटना की शिकार होते होते बची।