कसिया: कसया में सेना के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा, भारतीय सेना ने पाकिस्तान को दिया आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब
कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक व पूर्व सांसद राजेश पांडेय के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा श्री राम जानकी मठ प्रारंभ होकर कसया नगर मार्ग होते हुए अमर शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी चौक पर संपन्न हुई।