कसिया: भठवा गांव के कोटेदार बने दयानंद कुशवाहा, कसया तहसील में एसडीएम व एआरओ की उपस्थिति में हुई लाटरी
कसया तहसील सभागार में एसडीएम आशुतोष कुमार व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी कसया राजीव कुमार की उपस्थिति में फाजिलनगर ब्लाक के गांव भठवा के रिक्त पड़े सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान (कोटे के दुकान) का चयन लाभार्थियों की उपस्थिति में लाटरी द्वारा किया गया। जिसमें दयानन्द कुशवाहा के नाम से लाटरी निकलने पर उन्हें कोटे के दुकान के आवंटन सम्बंधित प्रक्रिया शुरू कर दी गयी।