कसिया: पुरैना घाट पुल का एप्रोच धंसा, ग्रामीणों ने दुर्घटनाओं को लेकर किया प्रदर्शन
पुरैना घाट के घाघी नदी पर ग्रामीणो को आवागमन सुविधा के लिये पुल की निर्माण कराया गया था। पुल निर्माण के बाद एप्रोच भी बना, लेकिन मानक विहीन कार्य होने के कारण एप्रोच धस गया है जिससे आवागमन पूरी तरह वाधित है। जिसको लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया है। जिससे यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती है। किसानों को खेती के लिए 10 किमी. का चक्कर लगाना पड़ता है।