हाथ ठेले वालो को अतिक्रमण न करने की हिदायद
ग्वालियर 12 नवम्बर 2026- नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक चौधरी के निर्देशानुसार शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा मुख्य मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए मदाखलत विभाग द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान यातायात में बाधक हाथ ठेलों, फुटपाथों पर लगाए गए फड़ों एवं अन्य अस्थाई अतिक्रमण को हटवाकर मार्गों को आवागमन के लिए सुचारू कराया गया।
नगर निगम के नोडल अधिकारी मदाखलत श्री केशव सिंह चौहान के निर्देशन में मदाखलत अधिकारी श्री शैलेंद्र सिंह चौहान द्वारा पूर्व विधानसभा अंतर्गत फूलबाग मैदान से झुग्गी झोपड़ी वालों को हटाया गया एवं उनका सामान भी हटाया गया। इसके उपरांत मयूर मार्केट मंे फुटपाथ पर लगी टटिया व सामान को भी हटाया गया और सभी हाथ ठेले वालों को अतिक्रमण न करने की हिदायद दी गई। इसके साथ ही गोविन्दपुरी से न्यू कलेक्ट्रेट एवं हुरावली तक डिवाइडर व खम्भों पर लगे झण्डी बैनर हटाने की कार्यवाही की गई।
ग्वालियर विधानसभा अंतर्गत हजीरा चौराहे से इंटक मैदान के बाहर, चार शहर का नाका रोड, किला गेट रोड सहित विभिन्न स्थानों पर खडे यातायात में बाधक हाथ ठेले, फुटपाथी दुकानों एवं अन्य अस्थायी अतिक्रमण को हटवाने की कार्यवाही की गई एवं आवागमन मार्ग क्लीयर कराया गया एवं उक्त ठेले वालो को हिदायत दी गई कि किसी भी प्रकार का अतिक्रमण किया तो सामान जब्ती की कार्यवाही की जावेगी ।
इसके साथ ही कंट्रोल रूम पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर शहर भर से आवारा, घायल बीमार गोवंश को उपचार हेतु लाल टिपारा गौशाला छोडा गया।