ग्वालियर में महिपाल मकराना की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन, 24 घंटे में रिहाई की मांग, मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी,
ग्वालियर। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल मकराना की रतलाम में हुई गिरफ्तारी के विरोध में ग्वालियर के गोले का मंदिर चौराहे पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने SDM को ज्ञापन सौंपकर महिपाल मकराना को 24 घंटे के अंदर रिहा करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में रिहाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शन में राष्ट्रीय हिन्दू एकता संगठन के संस्थापक एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह राजावत, करणी सेना अध्यक्ष राजा चौहान और राजू राजावत सहित ग्वालियर के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं सैकड़ों युवा शामिल हुए।
इस दौरान राजा चौह�