खतरों के खिलाड़ी बने डबरा के लोग! भीषण जाम के बीच ट्राले के नीचे से बाइक निकालने का जोखिम, वीडियो वायरल,
डबरा। शहर में यातायात व्यवस्था की बदहाली का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। डबरा की सड़कों पर लगे भीषण जाम के बीच कुछ लोग अपनी जान जोखिम में डालकर ट्राले के नीचे से बाइक निकालते नजर आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शहर की यातायात व्यवस्था और प्रशासनिक इंतजामों पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
डबरा शहर में जाम की समस्या अब आम होती जा रही है। सड़कों पर आए दिन लगने वाले जाम से राहगीरों, व्यापारियों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे बन रहे हैं कि लोग जल्दबाजी में अपनी जान तक जोखिम में डालने से पीछे नहीं हट रहे हैं।
वायरल वीडियो में ट्राले के नीचे से बाइक निकालते लोगों का नजारा यातायात व्यवस्था की गंभीर स्थिति को बयां कर रहा है। आखिर ऐसी नौबत क्यों आ रही है कि लोगों को अपनी मंजिल तक प�