मुरैना में अवैध शराब का कारोबार,ऑनलाइन पेमेंट लेकर मकान में बैठाकर पिलाने का आरोप, आबकारी विभाग की कार्रवाई पर नजर,
मुरैना। शहर के गड़ौरा पुरा इलाके में ड्रीम वैली स्कूल के सामने स्थित उदय सिंह पटवारी के मकान में कथित तौर पर अवैध शराब का कारोबार संचालित होने का मामला सामने आया है।
आरोप है कि यहां ग्राहकों को ऑनलाइन पेमेंट लेकर शराब बेची जाती है। इतना ही नहीं, ग्राहकों को मकान के अंदर ही बैठाकर शराब पिलाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। इस कथित कारोबार में रवि पारा नामक व्यक्ति को सेल्समैन बताया जा रहा है।
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या आबकारी विभाग को इस मामले की जानकारी है? यदि शिकायत सही है, तो आखिर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
देखना होगा कि आबकारी विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और जांच के बाद क्या कार्रवाई करता है।
📢 ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहिए पोरसा लाइव के साथ।