लखीसराय: एलपीजी आपूर्ति पर प्रशासन सख्त, कालाबाजारी रोकने को तीन स्तरीय टीम गठित, कंट्रोल रूम भी सक्रिय
मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण एलपीजी गैस की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका के बीच लखीसराय जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। रविवार की दोपहर 3,43 पर जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार संभावित कमी और आम नागरिकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए जिले भर में निगरानी व्यवस्था मजबूत कर दी है।