नईसराय: पटवारियों ने मांगों को लेकर हड़ताल शुरू की, तहसील में बस्ता जमा कराया
स्वामित्त योजना को लेकर पटवारियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को लेकर सभी पटवारी लामबंद हो गए हैं। नई सराय तहसील के सभी पटवारी शुक्रवार दोपहर 12 बजे तहसील परिसर में एकत्रित हुए और मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन देकर बस्ता बंद हड़ताल पर चले गए। पटवारियों के हड़ताल पर जाने से नई सराय तहसील के सभी कामों का ठप होना तय माना जा रहा है।