कुलपहाड़: देर रात एसपी शशांक सिंह ने पनवाड़ी थाने का किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने देर रात थाना पनवाड़ी का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान थाना कार्यालय, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क, सीसीटीवी व्यवस्था, मालखाना, हवालात और आवासीय बैरकों का निरीक्षण किया। एसपी ने लंबित अपराधों और भूमि विवादों की समीक्षा करते हुए निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण, अपराधियों पर निगरानी, रात्रि गश्त तेज।