हसनपुर: रहरा के गांव शकरगडी के पास पुराने विवाद के चलते बाइक सवार दंपति पर किया हमला, महिला की हालत गंभीर
कोतवाली क्षेत्र के गांव हथियाखेड़ा निवासी सत्येंद्र पुत्र कैलाश अपनी पत्नी देवेंद्री के साथ बुधवार की शाम को अपनी ससुराल जयतौली से वापिस अपने घर को बाइक से आ रहा था। जैसे ही उसकी बाइक रहरा थाना क्षेत्र के गांव शकरगडी के निकट बगद नदी के पास पहुंची तो पड़ोसी गांव निवासी एक युवक ने अपने साथी के साथ लाठी से बाइक पर हमला कर दिया।