हसनपुर: तहसील पर भाकियू अम्बाबत के पदाधिकारी ने वन विभाग की जमीन से कब्जा मुक्त करने की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन अम्बावता ने वन विभाग की हजारों बीघा भूमि को कब्जा मुक्त कराये जाने की मांग को लेकर उप जिला अधिकारी को ज्ञापन सोपा। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन अम्बावता ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि गांव सिमथला में वन विभाग की 100 बीघा जमीन पर अवैध निर्माण हो गये हैं। वन विभाग की 300 बीघा जमीन पर खेती हो रही है।