हसनपुर: हसनपुर में बाईपास मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गोवंशीय पशु की हुई मौत
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गौवंशीय पशु की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। नगर पालिका की जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर गोवंशीय पशु को दबा दिया गया। बुधवार की सुबह बाईपास मार्ग स्थित ग्रीन सिटी के समीप अज्ञात वाहन ने गौवंशीय पशु में टक्कर मार दी। जिससे कुछ देर में सड़क पर तड़पने के बाद उसकी मौके पर मौत हो गई।