मड़ावरा: 20 फीट नीचे नाले में गिरे युवक को सपा नेता ने भीड़ के बीच उतरकर बचाया, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर
मड़ावरा में शराब दुकान के पास स्थित पुलिया से एक युवक करीब 20 फीट नीचे नाले में गिर गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे समाजवादी पार्टी के सचिव ने नाले में उतरकर युवक को बाहर निकाला। घायल को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर