ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग बंद
ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर बगवान के पास भारी मात्रा में मलबा आने के चलते मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया है। मार्ग बंद होने से दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। मार्ग को खोलने के लिए प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और मलबा हटाने का कार्य शुरू किया जा रहा है।