Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Check out this incredible tailless flying wing operating at extreme... - Rudraprayag News
sunil1355757
Check out this incredible tailless flying wing operating at extreme altitude. How do you think this design impacts maneuverability? Let us know in the comments! #Aviation #Aerodynamics #FlightTech
Rudraprayag, Rudraprayag
| Aug 19, 2026
#aviation
#aerodynamics
#flighttech
MORE NEWS
बद्रीनाथ केदारनाथ हाईवे को जोड़ेगा ये पुल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों होगा उद्घाटन,,
Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 19, 2026
निर्दलीय महापौर बनी आरती भंडारी के नेतृत्व में 10 पार्षद भाजपा में शामिल!! कांग्रेस के दो पार्षदों ने भी थामा भाजपा का दामन, श्रीनगर की सियासत में बड़ा बदलाव। श्रीनगर नगर निगम की महापौर आरती भंडारी और वरिष्ठ समाजसेवी लखपत सिंह भंडारी के नेतृत्व में नगर निगम के 10 पार्षदों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के नेतृत्व में सभी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा में शामिल होने वाले पार्षदों में विजय चमोली सोनू, मीना भारती, भावना चौहान, अंजनी भंडारी, आशीष नेगी, अनुराग चौहान, राजकुमार, नरेंद्र सिंह रावत, धर्म सिंह रावत और प्रवेश चमोली शामिल हैं। इनमें अनुराग चौहान और राजकुमार कांग्रेस के पार्षद रहे हैं। दोनों के भाजपा में शामिल होने को श्रीनगर की स्थानीय राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। महापौर आरती भंडारी का भाजपा से पुराना जुड़ाव रहा है। वह इससे पूर्व जिला पंचायत सदस्य और ब्लॉक प्रमुख खिर्सू की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं। वहीं वरिष्ठ समाजसेवी लखपत सिंह भंडारी भी पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। दोनों लंबे समय से क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों और जनसरोकारों से जुड़े रहे हैं। विकास और जनसेवा को मिलेगी नई मजबूती : आरती भंडारी महापौर आरती भंडारी ने कहा कि भाजपा में शामिल होना उनके लिए विचारधारा और विकास के संकल्प को और मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के सहयोग से श्रीनगर नगर निगम के विकास कार्यों को लगातार गति मिली है। उन्होंने कहा, “भाजपा की विचारधारा मेरे लिए नई नहीं है। मैं पहले भी भाजपा परिवार का हिस्सा रही हूं। आज अपने साथियों के साथ पार्टी में शामिल होकर मुझे बेहद खुशी और गर्व महसूस हो रहा है। हमारा उद्देश्य किसी व्यक्तिगत राजनीतिक लाभ से अधिक श्रीनगर के विकास और जनता की सेवा करना है। आने वाले समय में सरकार और संगठन के सहयोग से श्रीनगर को और बेहतर एवं विकसित नगर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।” संगठन के साथ मिलकर जनता की सेवा करेंगे : लखपत सिंह भंडारी वरिष्ठ समाजसेवी लखपत सिंह भंडारी ने कहा कि भाजपा में शामिल होने का उद्देश्य क्षेत्र के विकास और जनसेवा को और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा, “भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा, विकास की सोच और जनसेवा के संकल्प से हम लंबे समय से जुड़े रहे हैं। आज पार्षद साथियों के साथ भाजपा में शामिल होकर हम और अधिक मजबूती से जनता के बीच काम करेंगे। श्रीनगर और पूरे गढ़वाल क्षेत्र के विकास के लिए संगठन और सरकार के साथ मिलकर पूरी निष्ठा से कार्य करना हमारा संकल्प है।” उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता से जुड़े मुद्दों, युवाओं के अवसर, महिलाओं की सुरक्षा, सामाजिक सरोकार और सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए भी लगातार कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत, जिला महामंत्री गणेश भट्ट, मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। 10 पार्षदों के भाजपा में शामिल होने से श्रीनगर नगर निगम की राजनीतिक तस्वीर में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।
Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 19, 2026
ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग बंद ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर बगवान के पास भारी मात्रा में मलबा आने के चलते मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया है। मार्ग बंद होने से दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। मार्ग को खोलने के लिए प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और मलबा हटाने का कार्य शुरू किया जा रहा है।
Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 19, 2026
#शातिर बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे :- 14 अगस्त की चैन स्नैचिंग का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, लूटी गई चैन भी बरामद देहरादून। वसंत विहार थाना क्षेत्र के हरबंसवाला बैरियर पर देर रात सघन चेकिंग के दौरान पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। बिना नंबर प्लेट की स्कूटी पर आ रहे संदिग्ध को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह टी-स्टेट की तरफ भागने लगा। पुलिस टीम के पीछा करने पर बदमाश ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायल बदमाश की पहचान आकाश उर्फ तमंचा (27 वर्ष), निवासी रायपुर (देहरादून) के रूप में हुई है। वह बीते 14 अगस्त को वसंत विहार में एक वृद्ध महिला से हुई चैन स्नैचिंग की घटना में वांछित था। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से 14 अगस्त को लूटी गई सोने की चैन, कोतवाली नगर से चोरी की गई नीले रंग की बिना नंबर प्लेट की एक्टिवा स्कूटी, एक 315 बोर का तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 19, 2026