टीकमगढ़: कोतवाली थाने के बाहर अज्ञात लोगों ने तोड़े गरीब महिला के मिट्टी के बर्तन, रोती हुई दिखाई दी पीड़िता
मामला टीकमगढ़ शहर के कोतवाली थाने के बाहर का है जहां पर अज्ञात लोगों के द्वारा एक गरीब महिला की मिट्टी के बर्तन तोड़ दिए गए। पीड़ित महिला ने बताया कि वह कोतवाली थाने के बाहर मिट्टी के कई प्रकार के बर्तन बेचती की है। बीती रात्रि वह कोतवाली थाने के चबूतरे पर सामान रखकर घर चली गई थी। सुबह देखा तो मिट्टी के बर्तन टूटे पड़े हुए थे।