टीकमगढ़: कारी गांव के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
कारी गांव के पास शनिवार को एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल व्यक्ति का नाम अरविंद निवासी कारी बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति घर से खेत की तरफ जा रहा था रास्ते में कारी गांव के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह बाइक समेत नीचे गिरकर घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।