टीकमगढ़: टीकमगढ़ शहर के मिश्रा चौराहे पर लगा लंबा जाम, ट्रैफिक पुलिस की अनुपस्थिति में व्यवस्था बिगड़ी
टीकमगढ़ शहर के मिश्रा चौराहे पर शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे लंबा जाम लग गया। चौराहे के तीनों रास्तों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान व्यवस्था बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस के जवान कहीं नजर नहीं आए। लोगों को काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए कई बार प्लान बनाया गया है ,लेकिन उसका पालन नहीं किया जा रहा है।