एरोरा गांव के पास एक युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। युवक का नाम देवप्रताप सिंह निवासी जलगुवा बताया गया है। परिजन ने बताया कि युवक बाइक से अपने गांव से एरोरा गांव की ओर जा रहा था, रास्ते में एरोरा गांव के पास बाइक की टक्कर से युवक घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।