टीकमगढ़: टीकमगढ़ में नगर पालिका की दो पाइपलाइन में लीकेज, सिविल लाइन रोड पर बह रहा है हजारों लीटर पानी
टीकमगढ़ में नगर पालिका की पाइपलाइन लीकेज से बड़ी मात्रा में पानी की बर्बादी हो रही है। शनिवार को सिविल लाइन रोड पर दो स्थानों पर पाइपलाइन में लीकेज हो गया। इन दोनों जगह से बड़ी मात्रा में पानी नालियों में बह रहा है। लीकेज के कारण न केवल पानी की बर्बादी हो रही है, बल्कि मुख्य सड़क भी खराब हो रही है।