कलेजा चीर देने वाली तस्वीर: मुंबई से गांव पहुंचा 25 वर्षीय महाजन का शव, चीत्कारों से गूंजा पूरा इलाका 😭
कमाने की चाह में मुंबई गए बलिया के लाल ज्ञान सागर मिश्रा (उर्फ महाजन) का शव जैसे ही उनके गृहग्राम पंडितपूरा फरसाटार (बेल्थरारोड) पहुंचा, पूरे इलाके में हाहाकार मच गया।
* परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल: वृद्ध पिता उमाशंकर मिश्रा सहित पूरे परिवार का करुण क्रंदन सुनकर हर आंख नम हो गई।
* बेमन से गए थे मुंबई: अभी बीते 22 जून को ही महाजन घर से लौटे थे, किसे पता था कि अब सीधे उनका शव ही वापस आएगा।
कांदिवली (मुंबई) में करंट लगने के कारण असमय काल के गाल में समाए इस होनहार युवा का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूरा गांव इस समय गहरे शोक में है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को यह वज्रपात सहने की शक्ति दें। 🕯️🙏
👉 क्षेत्र की हर अपडेट के लिए जुड़े रहें 'भारत मीडिया' के साथ।
#BalliaNews #BeltharaRoad #TragicIncident #SadNews #BharatMedia