बांसगांव: कौड़ीराम चंवरिया बाईपास फोरलेन पर दो ट्रेलरों के बीच आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर, एक की हालत गंभीर
कौड़ीराम चंवरिया बाईपास फोरलेन पर तेज रफ्तार से आ रहे दो ट्रेलरों के बीच आमने सामने की टक्कर हो गई। जिसमें एक ट्रेलर ड्राइवर को चोट लगी है। मौके पर पंहुची गगहा पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कौड़ीराम भेजा जहां से एक की हालत गंभीर होने के कारण जिला चिकित्सालय गोरखपुर रेफर कर दिया। गंभीर रुप से घायल सत्यम पुत्र रामजतन (19) संतकबीरनगर का है।