बांसगांव: गोला थाना क्षेत्र के एक गांव में मतदान के दिन प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को गाली देने से मना करने पर दी गई जान से मारने
गोला थाना क्षेत्र के एक गांव में मतदान के दिन प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को गाली दे रहे मनबढ़ को ऐसा करने से मना करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित की तहरीर पर युवक व उसके दो साथियों के खिलाफ पुलिस ने मारपीट और लूट का मुकदमा दर्ज किया है। खिरकिटा दीगर निवासी अमरदीप शर्मा पुत्र हरिहर शर्मा ने 2 जून को तहरीर दिया था।