बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की बैठक में सीडीओ ने विद्यालयों में दूध और चिक्की की व्यवस्था के निर्देश दिए
कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चंद्र की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हूई। इस बैठक के दौरान सीडीओ ने डीसी मनरेगा को निर्देश दिए हैं कि विद्यालयों में समूह सखी के माध्यम से दूध व चिक्की की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही फल का वितरण समय से हो तथा मध्यान्ह भोजन भी निर्धारित मेन्यू के अनुसार बच्चों को परोसा जाए।