बहराइच के कोतवाली नगर इलाके के झिगहाघाट के पास एक हादसा हुआ। जहां अनियंत्रित टेंपो पलट गया। टेंपो में चालक समेत 6 लोग घायल हो गए। जो रामगांव के नवन्नपुरवा के रहने वाले थे। सभी घायलों को बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसा तिलक कार्यक्रम से वापसी के दौरान हुआ। अस्पताल चौकी पर तैनात सिपाही निलेश मौके पर मौजूद रहे। इलाज जारी है।