बहराइच के नानपारा थाना क्षेत्र इलाके के जगन्नाथपुर गांव में एक हादसा हुआ। जहां हर्षित वर्मा खेलते वक्त खौलते दूध के भगौने की चपेट में आ गया। वह झुलस गया। हर्षित रूपईडीहा के अयोध्या गांव निवासी है। जो अपनी मौसी की शादी में गया था। मासूम बालक का मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।