बहराइच: राजभवन में आयोजित प्रदर्शनी में जनपद को 3 श्रेणियों में 5 पुरस्कार मिले, बहराइच के किसानों को राज्यपाल ने किया सम्मानित
राजभवन प्रांगण लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी के दौरान बहराइच जिले के प्रगतिशील कृषक संजीव कुमार गौड़ को एकीकृत जीवनाशि प्रबंधन तकनीक से विष मुक्त पपीता खेती के लिए राज्यपाल महोदय श्रीमती आनंदीबेन मफतभाई पटेल द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। शुक्रवार को यह जानकारी डीआईओ की ओर से दी गई है।