बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में जागरूकता शिविर का आयोजन, 25 अधिकारियों व कर्मचारियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक
शासकीय कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों में बढ़ रहे मानसिक तनाव एवं मानसिक रोग के प्रति लोगों मे व्याप्त भ्रांतियां को दूर करने तथा मानसिक रोगों के लक्षणों एवं कारणो के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के निर्देश पर कलेक्ट्रेट सभागार मे राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम द्वारा मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।