जहानाबाद: काजीसराय के पास ऑटो और बाइक की टक्कर में दो लोग हुए घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
जहानाबाद के काजीसराय के समीप ऑटो और बाइक में ज़ोरदार टक्कर हो गई। जिसमें की बाइक पर सवार हुलासगंज प्रखंड में कार्यरत दो कर्मी घायल हुए हैं। तुरंत ही स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में घायलों ने मंगलवार की दोपहर 2 बजे बताया कि वे दोनों बाइक पर सवार होकर अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे।