जहानाबाद: हाजीपुर के पास पल्सर और स्प्लेंडर बाइक की टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
जहानाबाद के हाजीपुर के पास एक पल्सर और स्प्लेंडर बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। जिससे स्पेलेंडर बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी है। घायलों में मसौढ़ी थाना क्षेत्र के निवासी दीना नाथ चौधरी, उनकी पत्नी शांति देवी और मानपुर गया के निवासी पुनिया देवी शामिल हैं।