जहानाबाद: आजादनगर में अपराधियों ने मामा-भांजे पर चलाई गोली, घायल भांजे ने कैमरे के सामने दिया बयान
जहानाबाद के घोसी थाना क्षेत्र के आजाद नगर में सोमवार की रात लगभग अपराधियों ने मामा भांजे पर गोलियां बरसा दी। जिसमें मामा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के पीछे जानवरों की चोरी का प्रयास का मामला बताया जा रहा है। मृतक की पहचान जाटू मांझी 40 वर्षीय के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान बाबू चंद्र मांझी के रूप में हुई है।