जहानाबाद: आजादनगर में भैंस चोरी के दौरान चोरों ने मामा-भांजे पर चलाई गोली, मामा की मौत, भांजा पटना PMCH रेफर
जहानाबाद के आजादनगर में सोमवार रात्रि करीब 12 बजे भैंस की चोरी करने आए कुछ चोरों ने मामा भांजा को गोली मार दी जिससे मामा की मौत घटना स्थल पर हो गई जबकि भांजे को सदर अस्पताल में लाया गया जहां से पटना PMCH रेफर कर दिया गया। इस संबंध में घायल बाबूचंद ने बताया की रात्रि में भैंस चोरी को लेकर हो हल्ला हुआ और बाहर आने पर घटना को अंजाम दिया।